Breaking News in Primes

नारद जयंती पर माधव सेवा समिति द्वारा जिलें के पत्रकारों को किया गया सम्मानित

0 465

नारद जयंती पर माधव सेवा समिति द्वारा जिलें के पत्रकारों को किया गया सम्मानित”

किरंदुल – माधव सेवा समिति द्वारा सुचना तंत्र के जनक सृष्टि के प्रथम पत्रकार महर्षि नारद मुनि के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आज किरंदुल के बीआईओपी स्कूल के सभागार में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। माधव सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से अनेक पत्रकारों को बुलाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में शुभारंभ उपस्थित मुख्य वक्ता कृष्णमुरारी त्रिपाठी ‘अटल’ (साहित्यकार, स्तंभकार, एवं पत्रकार), मुख्य अतिथि एनएमडीसी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक पद्यमनाभ नाईक एवं अन्य अतिथियों द्वारा महर्षि नारद मुनि के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। रायपुर से पधारे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृष्णमुरारी त्रिपाठी ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए बताया कि सृष्टि के पहले पत्रकार के रूप में महर्षि नारद मुनि को जाना जाता है। उन्हने अपने जीवन में सूचनाओं का जो भी आदान प्रदान किया, वो हमेशा लोगों के हित को ध्यान रखते हुए किया। अटल जी ने पत्रकारों से देश को सही दिशा देने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकारों को समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में काम करते हुए पत्रकारों के सामने कई कठिन परिस्थितियां आती हैं, लेकिन कलम के सिपाही अपने कर्तव्य पथ से कभी विमुख नहीं होते।अन्य सभी वक्ताओं ने महर्षि नारद मुनि की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान माधव सेवा समिति द्वारा जिले के सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस पूरे कार्यक्रम में सफलतापूर्वक मंच संचालन बी एल तारम द्वारा किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!