Breaking News in Primes

अभिनेता राजा बुंदेला भाजपा प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में मंडला नैनपुर और बम्हनी में करेंगे चुनाव प्रचार

0 161

*अभिनेता राजा बुंदेला भाजपा प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में मंडला नैनपुर और बम्हनी में करेंगे चुनाव प्रचार।*

 

मंडला:–14 अप्रैल को मंडला नगर में प्रातः 10 बजे से केंद्रीय राज्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते कार्यकर्ताओं एवम नगर के नागरिकों के साथ पैदल जनसंपर्क करेंगे इस अवसर पर फिल्म अभिनेता श्री राजा बुंदेला जनसंपर्क के दौरान उपस्थित होकर नगर की जनता से भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देने अपील करेंगे। अभिनेता श्री बुंदेला मंडला नगर के साथ ही बम्हनी बंजर नैनपुर में भी आम मतदाताओं से भेंट करेंगे एवं जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने हेतु आम जनता से अपील करेंगे।

मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मंडला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात् माता राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात नगर में जनसंपर्क करेंगे ।

 

प्राइम टीवी न्यूज़ राजेंद्र श्रीवास मंडला

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!