Breaking News in Primes

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया

0 554

मध्य प्रदेश

 

 

*कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया*

 

*भाजपा संगठन हर एक कार्यकर्ता को मौका देता है – मंत्री कैलाश विजयवर्गीय*

 

 

धामनोद। भाजपा वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार महू लोकसभा चुनाव क्षेत्र का धरमपुरी विधासभा का भाजपा चुनाव कार्यालय धामनोद में शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार,लोकसभ चुनाव संयोजक प्रभु राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, सांसद छतर सिंह दरबार,भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा विनोद शर्मा,विधायक कालू सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी,लोकसभा विस्तारक ओम प्रकाश दय्या,विधानसभा प्रभारी मुकेश परमार,धामनोद मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा संगठन हर एक कार्यकर्ता को मौका देता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिला मजबूत हो रही है और किसान भी समृद्ध हो रहा है।चुनाव कार्यालय प्रारंभ होने मतलब चुनाव आरंभ हो गया है।अब आप सभी को प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जाकर सभी लाभार्थी से संपर्क करना है। मोदी जी का संकल्प 400 पार को हम सभी पूरा कर भारत को विश्व गुरु बनाना है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष क्रमश हुकुम वसुनिया,कमलेश मानवे, ओम प्रकाश कामदार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे,निलेश भारती,जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,भाजपा नेता कृष्णा पाटीदार,दिनेश शर्मा,विष्णु नवरंग,जगदीश मुंदड़ा,रामलाल यादव,रमेश पाण,महेंद्र चौहान,मनोरमा,कुशवाह,संगीता यादव, देवकन्या मुकाती सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!