Breaking News in Primes

सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में वितरित किये उपकरण

0 309

सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में वितरित किये उपकरण

दैनिक प्राईम संदेश मोहम्मद इकबाल

बुरहानपुर(कुणाल दशोरे)। नेपानगर में नेपा लिमिटेड के ऑडिटोरियम में भारत सरकार की एडिप योजना के तहत जिला सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बुरहानपुर द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों के शिविर में एलिम्कों टीम द्वारा चिन्हित किए गए 28 दिव्यांगजनो को 3 मोट्रेट ट्राई साइकिल, 10 ट्राई साइकिल, 10 बैसाख, 4 सुगम केन, 2 स्मार्ट फोन, 3 हैंड स्टिक, 4 व्हील चेयर, इस प्रकार कुल 48 उपकरण के निःशुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गए इस अवसर पर क्षेत्रिय सांसद ने जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आहवान करते हुए दिव्यांगजनों को उनकी सुविधा के लिए दिए जा रहे सहायक उपकरणों का पूर्ण रूप से उपयोग करने के लिए आग्रह किया उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों की सहायता करने के साथ दिव्यांगजनों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिले यह भी सुनिश्चित करें हमारे समाज में आज भी ऐसा तबका है जो दिव्यांगजन का ध्यान नहीं रखते हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को दिव्यांग का संबोधन देने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने समाज के समुचित विकास में कई पहल की है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लिए सतत कार्य कर रही है दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने देश के दिव्यांगजनों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहितैषी सरकार है सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिल रहा है जिला सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक दुर्गेश दुबे ने संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एलिम्को टीम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उनके उत्पादन केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों के आधुनिक सुविधा युक्त सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरण प्रदेश सहित देश में किया जा रहा है शिविर में पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश चौहान, मधु चौहान, अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान,सांसद प्रतिनिधि मनोज माहेश्वरी, किशोर शाह, मनोज टंडन, विजय यादव,सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक दुर्गेश दुबे, नेपानगर एसडीएम अजमेर सिंह गौंड, नगर परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी धीरेंद्र सिकरवार सहित गणमान्य नागरिक गण आदि उपस्थित थे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!