Breaking News in Primes

जनपद सदस्य के पूज्य ससुर के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे सांसद–विधायक, श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

0 213

जनपद सदस्य के पूज्य ससुर के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे सांसद–विधायक, श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

 

सीधी/मझौली

 

जनपद सदस्य ताला नीतू-अतुल सिंह के पूज्य ससुर व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली स्वर्गीय ताम्रध्वज सिंह मुन्ना के पूज्य पिता नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 3 नयाबांध निवासी रामनंदन सिंह गहरवार सिंह मृत्यु 20 सितंबर 2026 को 94 वर्ष की उम्र अचानक हो जाने पर शोक संवेदना का दौर जारी है। जहां तेरहवीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम व पूर्व राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह दुअरा मृतक के घर पहुंच मृतक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए तथा दुखित परिवार को दुख सहन का ढांढस बंधाया।

 

रामनंदन सिंह के अचानक हुई मृत्यु से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है तथा शोक संवेदना का दौर जारी है। जिनके घर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व एवं प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी चिंतामणि तिवारी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर,वरिष्ठ समाज सेवी व्यंकट रमण सिंह चंदेल आकाश नगर ताला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य लवकेश सिंह गहरवार, सन्तोष शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल छोटू पयासी, विधायक प्रतिनिधि मड़वास मण्डल के उपाध्यक्ष रोहिणी रमण मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि डांगा सरपंच एंड अखिलेश जायसवाल,जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक द्विवेदी, अजय तोमर, राजेश सिंह रज्जे, भागवत गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता,अनीश गुप्ता, भाजपा मण्डल मझौली के मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी चुवाही,यूवा मोर्चा के महामंत्री आकाश सिंह चंदेल आदि के साथ भाजपा जिला एवं,ब्लॉक संगठन,के, कार्यकर्ताओं

पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी -कर्मचारी, पूर्व में मृतक के घर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्ति किए।

वही भोपाल से लौटने के बाद आज 3 अक्टूबर को त्रयोदशी कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम,व पूर्व राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह दुअरा पहुंच मृतक रामन्दन सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।

विदित हो कि पांच पुत्र एवं पांच पुत्रियों में बड़े पुत्र पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली स्व.ताम्रध्वज सिंह जो क्षेत्र में मुन्ना के नाम से विख्यात थे कुछ वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई थी जिसकी बागडोर उनके पुत्र अतुल एवं विपुल सिंह सम्भाल लिए है। तथा योगेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह कमिश्नर,पृथ्वीराज सिंह,लल्ला,जात-परिवार,बाल- बच्चे एवं नाती- नातिन के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पुत्रियों में एक पुत्री की मृत्यु हो चुकी है शेष चार पुत्रियां परिवार जनों व बाल -बच्चों के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!