Breaking News in Primes

नगर वासियों की सुख समृद्धि के लिए राघव मंदिर में किया गया सुंदरकांड का पाठ”

0 231

“नगर वासियों की सुख समृद्धि के लिए राघव मंदिर में किया गया सुंदरकांड का पाठ”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट

किरंदुल (दंतेवाड़ा)

बैलाडीला देवस्थान समिति एवं गायत्री परिवार ने संयुक्त रूप से कराया यह पाठ

किरंदुल (प्राईम संदेश) लौह नगरी किरंदुल के आस्था का प्रतीक माने जाने वाले राघव मंदिर में बैलाडीला देवस्थान समिति एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ किया गया। यह आयोजन नगर परिवार के सुख समृद्धि एवं नगर में शांति के लिए किया गया। प्रातः 10 बजे से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु एवं भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। सर्वप्रथम पूजा अर्चना, आरती एवं हवन करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रामचरित मानस के सुंदरकांड की पाठ की गई ।जिसमें श्री राम के शौर्य गाथा का एवं विजय अभियान का वर्णन किया गया। तथा राम भक्त हनुमान के वीरता का भी इस पाठ में बखूबी वर्णन किया गया। सभी भक्तों ने इस सुंदरकांड की गाथा बड़े ही भक्ति लीन होकर सुनी। तत्पश्चात दोपहर को मंदिर परिसर में ही सभी उपस्थित भक्त जनों के लिए भोग प्रसाद की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की गई थी। जिसमें एनएमडीसी के अधिकारी, नगर की मातृ शक्तियां एवं नगर के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करते हुऐ पूरे नगरवासियों के सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!