Breaking News in Primes

धान उपार्जन 19 जनवरी तक

0 314

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट। धान उपार्जन 19 जनवरी तक

===

शहडोल 01 दिसम्बर 2023- जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल ने जानकारी दी है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए जिले में 43 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। धान उपार्जन दिनांक 01 दिसम्बर 2023 से 19 जनवरी 2024 तक किया जाना है। धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल है। जिले में 30078 पंजीकृत किसान है। धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही की जावेगी। शासन द्वारा पंजीकृत किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है। किसान अपनी तहसील अन्तर्गत सुविधा अनुसार केन्द्र में अपनी धान का विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग कर सकते है। जिले के पंजीकृत किसानों से आग्रह है कि निर्धारित मापदण्ड अनुसार ही अच्छी क्वालिटी (एफ.ए.क्यू.) की धान विक्रय केन्द्र में लेकर जावे। धान अच्छी तरह सूखी होना चाहिए, धान में बदरा, कचड़ा आदि नहीं होना चाहिए। किसान मौसम को ध्यान में रखते हुये धान विक्रय केन्द्र ले जाते समय त्रिपाल से ढककर ले जावे। किसान स्लॉट बुकिंग अनुसार निर्धारित दिनांक व समय में पहचान पत्र एवं पंजीयन रसीद विक्रय केन्द्र लेकर जाना सुनिश्चित करंेगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!