Breaking News in Primes

विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप

0 300

*-विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप,*

लोकेशन गैरतगंज

मतदाता गौरव व्यास

दिनांक 10 नवंबर 2023

 

*-मंडल नेताओ के नाम से लाखों रु डाले गए खातों में*

*-आर्थिक सहायता एवं स्वेच्छा निधि के नाम पर करोड़ो का घोटाला,*

*-नपाध्यक्ष ने घर के खातों में डलवाये लाखो,*

*-मंडल पदाधिकारियो के नाम एवं रिश्तेदारों के खातों में भी हज़ारों का आहरण*

 

रायसेन। जिले की सांची विधानसभा मे चुनावों में क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने विद्यायक निधि का गलत उपयोग कर पार्टी के नेताओ, कार्यकर्ताओ एवं चुनाव जीतकर पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों के खातों में आर्थिक सहायता एवं स्वेच्छा निधि देने के नाम पर फर्जी आहरण करने का मामला प्रकाश में आया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक लिस्ट डाली गई है तथा दावे किए जा रहे है कि यह विधायक निधि में उन हितग्राहियों की सूची है जिन्हे विधायक निधि एवं स्वेच्छा निधि से राशि डाली गई है। इस सूची के डलने के बाद कई नामचीन नाम ऐसे है जिन्होंने फर्जी तरीके से विधायक निधि की राशि का लाभ ले लिया। सूची में गैरतगंज नपाध्यक्ष जिनेश सिंघई के भाई भतीजो के नाम लाखो रु विधायक निधि से डलवाये गए। यही नही भाजपा के मंडल महामंत्री सुनील धाकड़ एवं वृंदावन अहिरवार ने खुद के नाम से तो विधायक निधि ली। इसके अलावा देवनगर मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना ने भी घर के ही लोगो के नाम विधायक निधि ली। वही स्वयं के घर वालो के नाम से लाखों रु की राशि ले डाली। इसके अतिरिक्त कई जनपद सदस्यों, सरपंचों को भी आर्थिक सहायता के नाम से राशि डाली गई। सबसे अधिक राशि भाजपा मंडल में शामिल पदाधिकारियो के नाम से डाली गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए बताया कि जरूरतमंदों को तो डॉ प्रभुराम चौधरी ने न तो आर्थिक सहायता दी और न ही स्वेच्छा निधि दी और खुद के लोगो को विधायक निधि दे डाली। यदि इस सूची का बारीकी से अवलोकन किया जाए तो कई ऐसे नाम उजागर होंगे जिन्हें बेमतलब ही विधायक निधि की सौगात दी गई। ग्रामीण क्षेत्र में इस सूची के वायरल होने के बाद चर्चाओं का विषय गर्म हो गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!