Breaking News in Primes

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) में प्रदेश के 22 जिलों में सीधी को मिला टॉप-3 में स्थान।

0 7

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) में प्रदेश के 22 जिलों में सीधी को मिला टॉप-3 में स्थान।

 

राज्य स्तरीय साथिया समागम में सीधी जिले की RKSK टीम सम्मानित, किशोर-किशोरियों की प्रस्तुति ने बांधा समां

 

 

भोपाल/सीधी

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित ‘राज्य स्तनीय साथिया समागम’ में सीधी जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के प्रभावी क्रियान्वयन में सीधी जिले ने प्रदेश के 22 जिलों में टॉप-3 में अपना स्थान बनाया है।यह गौरवपूर्ण उपलब्धि कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन, व मुख्य विकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक कुमार खरे के कुशल नेतृत्य, तथा RKSK के नोडल अधिकारी डॉ. अजय प्रजापति एवं उनकी पूरी RKSK टीम के महत्वपूर्ण योगदान से संभव हो सकी है। कार्यक्रम के दौरान दर्शना महिला कल्याण समिति (छतरपुर) का भी विशेष सहयोग रहा।

 

*सीधी जिले के किशोर-किशोरियों ने बांधा समां*

 

राज्य स्तरीय समागम में सीधी जिले के किशोर-किशोरियों ने अपनी शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इसमें मझौली से साथिया आंचल साहु, सेमरिया से साथिया श्वेता तिवारी और सिहावल से साथिया राजकरणं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सीबी की टीम द्वारा किशोर शोर रैली गीत एवं साथिया एंथम प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया, जिसकी अधिकारियों व अतिथियों द्वारा प्रशंसा एवं सराहना की गई। इसके साथ ही, अन्य जिलों से आए किशोर-किशोरियों द्वारा भी अत्यंत सराहनीय और ऊर्जावान प्रस्तुतियां दी गई।

 

*सलोनी सिडाना द्वारा सम्मानित हुई टीम*

 

समागम के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की मिशन संचालक एवं राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने सीधी जिले की उत्कृष्ट RKSK टीम को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में जिला स्वास्थ्य अधिकारी व नोडल अधिकानी (RKSK) डॉ. अजय प्रजापति, जिला कार्यक्रम समन्वयक पुष्पेंन्द शुक्ला, एनजीओ (NGO) प्रतिनिधि लखन विश्वकर्मा, मास्टर ट्रेनर्स, परामर्शदाता एवं साथिया (Peer Educators) शामिल रहे।

 

*स्वास्थ्य एवं जागरूकता गतिविधियों पर जोर*

 

CMHO डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि सीधी जिले में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और जीवन कौशल को लेकर नियमित परामर्श, आउटरीच गतिविधियां तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं। जिले के सभी विकासखंडों में किशोर-अनुकुल स्वास्थ्य केंव (AFHC) पूनरी तरह सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!