Breaking News in Primes

संभाग स्तरीय महासभा कार्यक्रम सम्पन्न,सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0 2

संभाग स्तरीय महासभा कार्यक्रम सम्पन्न,सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

 

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया/भारतीय पनिका समाज जिला कोरिया, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 11 नवंबर 2026 को मन्नत मैरिज गार्डन, खांडा,बैकुंठपुर,जिला कोरिया में संभाग स्तरीय महासभा का आयोजन किया गया। महासभा में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी एवं स्वजातीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा की गई।

 

महासभा में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से निम्न निर्णय शामिल रहे—

 

(1) सामाजिक नियमावली का विमोचन

संभागीय पदाधिकारियों द्वारा समाज की तैयार की गई सामाजिक नियमावली का विमोचन किया गया। नियमावली के माध्यम से सामाजिक संस्कारों, परंपराओं एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

(2) 8 दिसंबर को काला दिवस एवं ज्ञापन कार्यक्रम

महासभा में निर्णय लिया गया कि 8 दिसंबर 2026 को काला दिवस मनाते हुए अनुसूचित जनजाति आरक्षण की मांग को लेकर सामूहिक ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर एवं MCB जिलों के पनिका समाज के समस्त स्वजातीय जन एक बैनर तले एकजुट होकर महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे।

 

इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज की लंबे समय से चली आ रही अनुसूचित जनजाति आरक्षण की मांग को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।

 

(3)प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की आगामी बैठक को लेकर रणनीति

 

महासभा में आगामी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की बैठक सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में आयोजित कराने को लेकर भी रणनीति तय की गई। इसके लिए आवश्यक तैयारियों एवं संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा की गई।

 

महासभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वजातीय जनों ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने महासभा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्वजातीय जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सुंदरलाल राही जिला अध्यक्ष बलरामपुर एवं संभागीय अनुशासन समिति सदस्य,राजकुमार दयाल जिला संयोजक बलरामपुर एवं अनुशासन समिति सदस्य,ललित दास संभागीय सदस्य बलरामपुर एवं अनुशासन समिति सदस्य,चेतनमल पड़वार जिला सचिव बलरामपुर एवं अनुशासन समिति सदस्य,महावीर पड़वार जिला सचिव बलरामपुर एवं अनुशासन समिति सदस्य,अनिल कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य बलरामपुर,बृजलाल मानिकपुरी जिला अध्यक्ष युवा समिति अंबिकापुर सरगुजा,अमर दास मानिकपुरी जिला उपाध्यक्ष अंबिकापुर सरगुजा,सदानंद महंत जिला महासचिव अंबिकापुर सरगुजा,शिव शंकर गोयन जिला अध्यक्ष जिला सूरजपुर,बिहारी लाल कुलदीप कोषाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति सदस्य,लखन दास जिला सूरजपुर,सुमंत जिला सूरजपुर,रामजीत राम वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य जिला सूरजपुर,जनार्दन टांडिया वरिष्ठ सदस्य सूरजपुर,अजय कुमार सदस्य सूरजपुर,हेमलाल पनिका जिला MCB एवं अनुशासन समिति सदस्य सरगुजा संभाग,बलदेव दास वरिष्ठ सदस्य जिला एमसीबी,इदू पनेरियां वरिष्ठ महिला समिति सदस्य जिला MCB,संतोष पङवार अनुशासन समिति सदस्य जिला एमसीबी,कैलाश दास सदस्य जिला एमसीबी,विनेश्वर पड़वार वरिष्ठ सदस्य जिला एमसीबी,हीरालाल वरिष्ठ सदस्य जिला एमसीबी,विकास कुमार सदस्य जिला एमसीबी,बच्चा लाल वरिष्ठ सदस्य MCB, शिव शंकर गोयन सचिव एमसीबी,रामबहोर सरिया सचिव MCB, राम प्रकाश सचिव नारायणपुर MCB,बंश कुमार सदस्य पोंडी कॉलरी -MCB,राजाराम जांता जिलाध्यक्ष व अनुशासन समिति सदस्य कोरिया,बाबूलाल गोयन जिला सलाहकार व अनुशासन समिति सदस्य कोरिया, रामलाल टांडिया जिला कोषाध्यक्ष कोरिया,विजेंद्र मानिकपुरी जिला महासचिव कोरिया,चंद्रिका प्रसाद जिला उपाध्यक्ष कोरिया,मनराखन जिला वरिष्ठ सदस्य कोरिया,मनीलाल मानिकपुरी जिला सहसचिव कोरिया,उदित राम जिला वरिष्ठ सदस्य कोरिया,प्रकाश देवांगन कार्यकारी सदस्य कोरिया,हरिश्चंद्र मुंगरी जिला कार्यकारी सदस्य कोरिया,उमाशंकर बंटी जिला अध्यक्ष युवा समिति कोरिया,उमेश कुमार जिला सचिव युवा समिति कोरिया,छत्रपाल जिला कोषाध्यक्ष युवा समिति कोरिया, बबीता ग्वाले जिला अध्यक्ष महिला समिति कोरिया,अनीता पुरी जिला उपाध्यक्ष महिला समिति कोरिया,हीराकाली जिला उपाध्यक्ष महिला समिति कोरिया,बबली देवांगन सदस्य कोरिया,भारती देवांगन सदस्य कोरिया,लक्ष्मी देवांगन सदस्य कोरिया,ज्योति सदस्य कोरिया,इर्षिका सदस्य कोरिया,संजना सदस्य कोरिया,सुषमा देवांगन सदस्य कोरिया,गीता मानिकपुरी सदस्य कोरिया,किरण कुमार दास ब्लॉक अध्यक्ष बिशनपुर चर्चा,दरोगा प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष पटना 84,दीपक कुमार ब्लॉक अध्यक्ष बैकुंठपुर,सोम दास सदस्य कोरिया,

मंगलेश्वर सदस्य कोरिया,सुनील सदस्य कोरिया,मनोज कुमार जाता सदस्य कोरिया,विजेंद्र खंडे सदस्य कोरिया,संजीव टांडिया सदस्य कोरिया,जगमोहन टांडिया सदस्य कोरिया,राम लखन चिकनजूरी सदस्य कोरिया,राम लल्लू जाता सदस्य कोरिया,तीरथ राम जाता सदस्य कोरिया,अरविंद कुमार ब्लॉक सचिव पटना 84 कोरिया,संजू पड़वार जिला उपाध्यक्ष युवा समिति कोरिया,विफलदास सदस्य कोरिया,चंद्र प्रकाश इकाई अध्यक्ष शिवपुर चर्चा,श्रवण कुमार इकाई अध्यक्ष मंडलपारा,दीपेश कुमार सदस्य कोरिया,राज टांडिया इकाई उपाध्यक्ष चर्चा,छोटेलाल सदस्य कोरिया,पंचम राम सदस्य कोरिया,शिवबरन सदस्य कोरिया,राम इकाई पदाधिकारी कोरिया,विजय कुमार कोषाध्यक्ष इकाई शिवपुर चर्चा,नवरत्न गोयन सदस्य कोरिया,सीताराम सदस्य विशुनपुर इकाई कोरिया,सुनील सदस्य कोरिया,राधे श्याम ब्लॉक कोषाध्यक्ष बिशनपुर चर्चा,मनोज सदस्य बिशनपुर चर्चा इकाई,अवधेश सदस्य कोरिया,राधे लाल सदस्य जगतपुर,भुजबल सदस्य जगतपुर,गौतम सदस्य जगतपुर,मंगल साय सदस्य दूधनिया,ज्ञानसाय संरक्षक इकाई शिवपुर चरचा,राम सहोदर सदस्य MCB जिला,जिला मीडिया प्रभारी लाल दास महंत सहित भारी संख्या में भारतीय पनिका समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहेl

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!