Breaking News in Primes

टमसार में समारोह पूर्वक मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, समय पर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दी निर्देश।

0 2

टमसार में समारोह पूर्वक मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, समय पर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दी निर्देश।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

 

कल 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी आदिवासी समाज के नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिले के कुसमी ब्लाक के टमसार में जनजातीय गौरव दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी सौम्या आनंद ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, गौरवशाली इतिहास एवं महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से किया जाए।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें तथा आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने आयोजन में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समुदाय के नागरिकों एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

*क्षेत्रीय विधायक ने की कार्यक्रम में पहुंचने लोगों से अपील*

 

15 नवंबर 2026

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर समारोह पूर्वक मनाए जा रहे गौरव दिवस कार्यक्रम में लोगों से अपील करते हुए क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा है कि जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता के महापर्व है उक्त कार्यक्रम में पहुंच सहभागी बनें।

उन्होंने कहा है कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, अद्भुत परंपराएं तथा राष्ट्र के प्रति त्याग, तपस्या और बलिदान हमारी अमूल्य धरोहर हैं। भगवान बिरसा मुंडा जी सहित जनजातीय महापुरुषों का संघर्ष एवं योगदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इसी गौरवशाली विरासत को नमन करने एवं जनजातीय समाज की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में 15 नवम्बर 2026 को पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार, जनपद पंचायत कुसमी में प्रातः 10:00 बजे से मनाया जावेगा।

समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय अपील है कि आप सभी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को गौरव प्रदान करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!