Breaking News in Primes

गोवर्धन पूजा पर कान्हा गौशाला में हुआ गौ-पूजन, गौसेवा का लिया संकल्प

0 5

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी की पल्हना स्थित कान्हा गौशाला में मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौ-पूजन एवं गौसेवा का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से गौवंश का पूजन कर उनके संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान गौवंश को पूजन कर उनकी सेवा की गई। साथ ही गौशाला में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और पशुओं के रखरखाव की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। गौवंश का संरक्षण और उनकी सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने गौशाला में गौवंश के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने पर जोर दिया।वहीं पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने नगरवासियों से गौवंश के संरक्षण एवं सेवा में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि पशुओं की देखभाल और समय पर उपचार भी गौसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मौके पर सभासद वीरेंद्र कुमार पाल, अर्जुन सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!