Breaking News in Primes

नर्मदा किनारे अवैध शराब का कारोबार बेखौफ! पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के साथ आंदोलन करेंगे पूर्व विधायक मेड़ा

0 46

लोकेशन धामनोद

नर्मदा किनारे अवैध शराब का कारोबार बेखौफ! पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के साथ आंदोलन करेंगे पूर्व विधायक मेड़

धार। धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा किनारे ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में कथित अवैध शराब बिक्री और खुलेआम वितरण को लेकर पूर्व विधायक पंचीलाल मेड़ा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मेड़ा ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में मेड़ा ने आरोप लगाया कि धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना अनुमति और शासन के नियमों के विपरीत शराब का विक्रय किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में आए दिन लड़ाई-झगड़े, सड़क दुर्घटनाएं और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। विशेषकर रात के समय महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को भय एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व विधायक ने शिकायत में शराब माफियाओं की कथित दबंगई का भी उल्लेख किया है। उन्होंने दिलीपजी पूरी की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए ग्राम शाला में दुलीचंद के साथ कथित अपहरण और लाठी-डंडों से मारपीट का मामला भी उठाया। आरोप लगाया कि इन घटनाओं के बावजूद संबंधित लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।

पांच दिन का अल्टीमेटम, फिर होगा आंदोलन

पूर्व विधायक पंचीलाल मेड़ा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री एवं वितरण करने वालों की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

शिकायत की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एसडीओपी तथा संबंधित थाना प्रभारियों को भी भेजी गई है। अब देखना यह है कि पूर्व विधायक की शिकायत के बाद प्रशासन अवैध शराब के कारोबार पर कितना प्रभावी अंकुश लगा पाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!