**ब्रेकिंग न्यूज़ – महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट करने का लगा गया गंभीर आरोप**
**स्लग – जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित करीब 10 लोगों पर कार्रवाई की मांग**
दैनिक
प्राईम संदेश अंबिकापुर छत्तीसगढ़ स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी
अंबिकापुर खरसिया के महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के साथ कथित मारपीट और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। महिला पत्रकार ने जिला मंत्री गायत्री केशरवानी, उनकी बेटी जेश केशरवानी, नीतू सहित करीब 10 लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।


महिला पत्रकार के अनुसार, एक WhatsApp मैसेज गलती से भेजे जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी। लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद विवाद बढ़ गया। महिला पत्रकार ने राजेश केशरवानी पर फोन के माध्यम से धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
आरोप है कि रात करीब 8 बजे गायत्री केशरवानी अपने साथ अन्य लोगों को लेकर महिला पत्रकार के घर पहुंचीं और वहां मारपीट की गई। घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चे डरकर कमरे के अंदर चिल्लाते रहे। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची महिला पत्रकार की मां को भी चोट आने का आरोप है।
घटना के बाद महिला पत्रकार का अस्पताल में MLC कराया गया है। पीड़िता का कहना है कि उनके घर में CCTV कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है।
महिला पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और फोन पर दी गई कथित धमकियों की निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।