Breaking News in Primes

त्योहारी सीजन में भी गहरी नींद में आलोट नगर परिषद: चोक गटर का गंदा पानी सड़कों पर, मच्छरों के हवाले हुए शहरवासी या

0 7

*त्योहारी सीजन में भी गहरी नींद में आलोट नगर परिषद: चोक गटर का गंदा पानी सड़कों पर, मच्छरों के हवाले हुए शहरवासी या* …
आलोट में व्यवस्थाएं फेल: मुख्य बाजार से लेकर सीएस कॉलोनी तक गंदगी का साम्राज्य, वर्षों से बंद है मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव

आलोट:
जिले के आलोट नगर में इन दिनों साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर में चारों तरफ गंदगी का आलम छाया हुआ है और त्योहारी सीजन के नजदीक होने के बावजूद नगर परिषद का अमला इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है। हालात यह हैं कि आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नगर परिषद के प्रति तीव्र आक्रोश व्याप्त है
नगर के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर के मुख्य नालों और गटरों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण वे पूरी तरह फुल होकर उफन रहे हैं। सबसे बुरा हाल विभिन्न कॉलोनियों का है। सीएस कॉलोनी में तो हालात बद से बदतर हो चुके हैं, जहां गटर का गंदा पानी सीधे सड़कों पर बह रहा है। इस गंदे पानी और उससे उठने वाली सड़ांध भरी बदबू के बीच लोगों का काॅलोनी में रहना और पैदल निकलना तक दूभर हो गया है। रहवासियों का आरोप हे की कई बार परिषद में शिकायत करने बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा हे वही सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा हे


गंदगी और जलभराव के चलते पूरे नगर में मच्छरों का भयंकर आतंक फैला हुआ है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से मच्छर मारने वाली दवाओं (फॉगिंग या डीडीटी) का छिड़काव वर्षों से नहीं किया गया है। पहले परिषद द्वारा जिस डीडीटी और अन्य कीटनाशकों का छिड़काव नियमित रूप से किया जाता था, वह अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि नगर परिषद ने जनता को सीधे तौर पर मच्छरों और बीमारियों के हवाले छोड़ दिया है। एक तरफ त्योहारी सीजन की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक लापरवाही के कारण आलोट नगर की सूरत लगातार बिगड़ती जा रही है। मुख्य बाजार से लेकर रिहायशी इलाकों तक फैली इस बदहाली को लेकर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। आमजन का कहना है कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी कोई बड़ी बीमारी फैल सकती है। जनता ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते साफ-सफाई और दवा छिड़काव का काम शुरू नहीं किया गया, तो वे इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। उक्त गंभीर सवाल भाजपा नेता कमल गुप्ता ने नगर परिषद की घोर लापरवाह कार्यप्रणाली पर लगाए हैं
*रतलाम से प्राइमस संदेश जिला न्यूज ब्यूरो प्रमुख शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!