Breaking News in Primes

धार में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापेमारी 20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन, लेकिन 2.41 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और निवेश का खुलासा; 271 प्रतिशत से ज्यादा अनुपातहीन संपत्ति मिलने का दावा

0 21

लोकेशन धामनोद

 

 

धार में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापेमारी

 

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन, लेकिन 2.41 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और निवेश का खुलासा; 271 प्रतिशत से ज्यादा अनुपातहीन संपत्ति मिलने का दावा

 

धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धार जिले की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, नालछा के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। बुधवार तड़के लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने ग्राम सोडपुर, नालछा और मांडव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कार्रवाई में शुरुआती जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं एसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि शेरसिंह ठाकुर का करीब 20 वर्षों का सेवाकाल रहा है। इस दौरान उन्हें वेतन के रूप में लगभग 65 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि जांच में अब तक विभिन्न संपत्तियों, भवनों और वाहनों पर 2 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपये से अधिक का खर्च एवं निवेश सामने आया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह वैध आय से 271 प्रतिशत से अधिक बताया जा रहा है।

आलीशान मकान से लेकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तक

लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में कई संपत्तियों का विवरण सामने आया है।

सोडपुर: करीब 2400 वर्गफीट में बना दो मंजिला भव्य मकान, अनुमानित लागत 97 लाख रुपये।

नालछा: मांडव रोड तिराहे पर 1350 वर्गफीट का व्यावसायिक भवन, अनुमानित लागत 20 लाख रुपये।

मांडव: पत्नी के नाम पर 2.526 हेक्टेयर कृषि भूमि, अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये।

सोडपुर: पत्नी के नाम पर 0.645 हेक्टेयर कृषि भूमि, अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये।

वाहन एवं कृषि उपकरण: जेसीबी, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा टीयूवी, ऑल्टो कार, बुलेट सहित आधुनिक कृषि यंत्र, जिनकी अनुमानित कीमत 53 लाख रुपये बताई गई है।

इसके अलावा अन्य भवनों और कृषि उपकरणों का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।

बैंक खातों और लॉकरों की भी जांच

डीएसपी आनंद चौहान, टीआई आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर और सचिन पटेरिया के नेतृत्व में लोकायुक्त की टीमें बैंक खातों, बैंक लॉकरों, जमीन की रजिस्ट्रियों और संपत्तियों से जुड़े मूल दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। साथ ही अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के स्वामित्व का सत्यापन भी किया जा रहा है।

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ने के साथ संपत्तियों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल कई संपत्तियों का मूल्यांकन एवं दस्तावेजों का सत्यापन जारी है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से सहकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!