Breaking News in Primes

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कविता पासी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0 3

News By- नितिन केसरवानी

दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए जीवनभर किया संघर्ष

कौशाम्बी: सामाजिक परिवर्तन और बहुजन चेतना के महानायक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को चक चमरूपुर स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद किया।

इस दौरान कविता पासी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, वंचितों और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनकी विचारधारा हमें भेदभाव से मुक्त, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देती है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक समानता और सर्वसमाज के सम्मान का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान मान्यवर कांशीराम के सामाजिक योगदान और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!