Breaking News in Primes

भरवारी कस्बे में अतिक्रमण हटाने को चला अभियान, 4600 रुपये जुर्माना वसूला

0 5

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

नवरात्र तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी, इसके बाद जेसीबी से हटाया जाएगा अतिक्रमण

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार,मेहता रोड सहित पुरानी बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी रामसिंह के नेतृत्व में 16 अतिक्रमणकरियो से 4600 रुपए का जुर्माना वसूला गया और साथ ही दुकानदारों और अन्य अतिक्रमणकारियों को नवरात्र पर्व तक स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी से स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका परिषद की टीम ने भरवारी नगर में पहुंचकर प्रमुख सार्वजनिक मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को सड़क और रास्तों पर सामान फैलाकर आवागमन बाधित नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने के कारण आवागमन सुचारु रखना जरूरी है। ऐसे में अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।


अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में आवागमन सुगम बनाना, सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। अतिक्रमणकारियों को निर्धारित समय में कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान लेखा लिपिक बबलू गौतम, पुलिस बल और नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा और नगर की बेहतर व्यवस्था के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!