Breaking News in Primes

नगर के वरिष्ठ जनों का सम्मान कर सेवा सप्ताह का किया समापन

0 18

लोकेशन धामनोद

*नगर के वरिष्ठ जनों का सम्मान कर सेवा सप्ताह का किया समापन*

धामनोद नगर की सेवा संकल्पित संस्था लायंस के तीनों क्लब लायंस क्लब धामनोद एक्टिव प्लैटिनम एवं शुभलक्ष्मी में विगत 2 अक्टूबर से चले आ रहे सेवा सप्ताह के अंतिम दिन नगर के वरिष्ठ जनों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण का गरिमा मय आयोजन में किया समापन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेवा सप्ताह के समापन में नगर के 21, बुजुर्गों को आमंत्रित उनके पैर धोकर पूजन किया एवं माला अंगवस्त्र शाल श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदत्त कर सम्मानित किया कार्यक्रम

के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन जयप्रकाश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि प्रथम वाइस गवर्नर लायन राम जाट कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन श्रवण त्रिपाठी रीजन चेयरपर्सन लायन भारती मिश्रा झोन चेयरपर्सन लायन भावना अग्निहोत्री डी सी रिंकी जयसिंघानी चूगा , सेवा सप्ताह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉ मनोज नाहर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन नरेंद्र तिवारी ने की कार्यक्रम संयोजक लायन रीना नाहर एवं राजेश पारीक रहे सर्व प्रथम लायंस सदस्यों ने बुजुर्गों के पैर प्रक्षाल कर पूजन किया अतिथियों का स्वागत शिवाकांत दाबड़ , जितेंद्र भट्ट पुरुषोत्तम तायल, राकेश जैन ,डॉ प्रीति जैन , प्रीति सोनी विभा झा राहुल गोयल ने किया , लायंस सेवा पर रीना नाहर द्वारा रचित गीत पर रीना नाहर ,ज्योति पारीक, शीतल सोनी एवं कविता सोनी ने नृत्य प्रस्तुति दी ध्वज वंदना लायन विजय जैन ने पड़ी, बुजुर्गों के सम्मान में लायन सोनू गांधी ने कविता पाठ किया डॉ मनोज नाहर ने समाज में व परिवार में बुजुर्गों के महत्व को बताया , अभिनंदन पत्र का वाचन जितेंद्र भट्ट ने किया नगर के वरिष्ठ पंडित हरिशंकर दुबे श्री बालमुकुंद जी पाटीदार श्री संत कुमार सिंह जी श्री जगदीश जी पाटीदार श्रीमती बसंती बाई जोशी श्री नेमीचंद जी अदनिया श्रीमती प्रमिला देवी जाट श्री गुलाबचंद पाटीदार श्रीमती धापू बाई यादव श्री राजेंद्र सिंह राणा श्रीमती उषा वर्मा श्री श्याम सिंघल श्रीमति नलिनी गुप्ता, श्रीमती गंगाबाई यादव श्री देवकरण जी पाटीदार श्री लक्ष्मी नारायण जी मूंदड़ा श्री ओमप्रकाश जी खंडेलवाल श्रीमती निर्मला सुरेश चंद अगीवाल श्रीमती मनोरमा सक्सेना एवं श्रीमती अरुणा हेमंत गुप्ता का सम्मान किया

इस अवसर पर प्रसन्न मालवीय देवीलाल मंडलेकर रोहित जैन मनोज जाट चंद्रशेखर राठौर साधना राठौर दीपिका तिवारी रागिनी जायसवाल निधि जैन ज्योति राठौड़ सतपाल कौर प्रतिभा डोंगल शालिनी जायसवाल पिंकी मालवीया मोनिका मालवीया प्रेमलता तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा आयोजन की सराहना कर कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज में होते रहना चाहिए जिससे हमें अपने बुजुर्गों के अनुभव एवं आशीर्वाद का लाभ मिलता रहे संपूर्ण आयोजन भाव विभोर हो गया वरिष्ठ जनों ने लायंस के सदस्यों को दिल से आशीर्वाद दिया संचालन राजेश पारीक ने किया आभार शिवाकांत दाबड ने व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!