Breaking News in Primes

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय फलेंद्र सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0 24

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय फलेंद्र सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

कूड़ेली चौक पर स्थापित प्रतिमा के समक्ष जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

दैनिक प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरिया/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि स्वर्गीय फलेंद्र सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम कूड़ेली चौक में उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। परिजनों एवं समाज के लोगों द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में जिलेभर से राजनीतिक,सामाजिक एवं कर्मचारी जगत से जुड़े लोगों के साथ-साथ ग्रामवासी और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय फलेंद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे प्रमुख लोगों में जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष मोहित राम पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया देवेंद्र तिवारी,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर अशोक जायसवाल,शैलेश शिवहरे,जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े,जनपद सदस्य धर्मवती राजवाड़े,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल,भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पटना बिहारी लाल राजवाड़े,सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहित विकास श्रीवास्तव,धीरेन्द्र साहू,शिवचरण साहू उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से अशोक लाल कुर्रे, विश्वास भगत,आर.एस.चांदे,सुरेश एक्का,अशोक पैकरा, मनियार सिंह,चंद्रिका प्रसाद पैकरा,सुशील जायसवाल एवं रूपेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय फलेंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन सर्वसमाज के प्रति संवेदनशील और जनहित के सरोकारों से जुड़ा रहा। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास के विषयों को प्रमुखता से उठाया।

 

कूड़ेली चौक में श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उपस्थित लोग स्वर्गीय फलेंद्र सिंह के निज निवास पहुंचे, जहां उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। परिजनों से मुलाकात कर सभी ने स्वर्गीय फलेंद्र सिंह के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनके द्वारा समाज एवं क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया।

 

चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा स्वर्गीय फलेंद्र सिंह के प्रति लोगों के आत्मीय जुड़ाव और उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को स्मरण करने का अवसर बनी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों एवं जनसेवा की भावना को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!