Breaking News in Primes

नगर परिषद मझौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन कल 9 अक्टूबर को आईटीआई कॉलेज मझौली में। 

0 246

नगर परिषद मझौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन कल 9 अक्टूबर को आईटीआई कॉलेज मझौली में।

 

एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल की लोगों व पत्रकारों से अपील ,प्रचार प्रसार में सहयोग करें ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर का लाभ उठाएं।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आम लोगों तक पहुंच सके इसके क्रियान्वयन एवं समीक्षा के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशन पर आयोजित की जा रही मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर शिविर नगर परिषद मझौली के द्वारा कल 9 अक्टूबर को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कालेज के पास स्थित आईटीआई कॉलेज मझौली में सुबह 10: 30 बजे से आयोजित की जा रही है।

 

उक्त सिविल की जानकारी एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल ने मीडिया को देते हुए अपील की है कि शिविर के प्रचार प्रसार में सहयोग कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने में भूमिका निभाए साथ ही नगर परिषद क्षेत्र निवासी लोगों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच शिविर का लाभ उठाएं।

 

एसडीएम मझौली द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जन विश्वास अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की आधारशिला है जिसका उद्देश्य क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण तथा जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग लोक सेवाओं का समय सीमा में प्रदान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है किस उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री जन्म विश्वास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी, समीक्षा एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करना तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण प्रमुख उद्देश्य है। इसलिए आप लोगों से अपील है कि अपने समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार में सहयोग कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित कराने में भूमिका निभाएं साथ ही नगर क्षेत्र मझौली निवासी लोगों से अपील की गई है शिविर में पहुंचे शासकीय योजनाओं की जानकारी से अवगत हो योजनाओं का लाभ उठाएं। तथा अपनी लंबी शिकायतों का निराकरण कराएं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!