Breaking News in Primes

सेवा संकल्प अभियान में ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक ने दिया सेवा का संदेश

0 14

News By-नितिन केसरवानी

कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित अम्बेडकर भवन सभागार में सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चायल विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर अध्यक्ष कविता पासी व जिला प्रभारी अमरनाथ यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों के शानदार अभिनय और प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अतिथियों ने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई जनकल्याणकारी प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनहितकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। परिसर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय, दीप चंद्र दिवाकर, भोले शंकर कुशवाहा,ब्रांड एंबेसेडर रोशनी देवी, सभासद सुरेंद्र पटेल, प्रीति कौशल सहित अन्य कई गणमान्य लोग, सभासद, प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!