Breaking News in Primes

ग्राम पंचायत पाड़लिया में गणेश जी का विसर्जन धूमधाम से संपन्न

0 2

*झिरन्या। खरगोन*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*ग्राम पंचायत पाड़लिया में गणेश जी का विसर्जन धूमधाम से संपन्न *

 

*पाड़लिया।* ग्राम पंचायत पाड़लिया में आज गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

 

गांव के युवाओं और श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ” के जयकारों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। डीजे और ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते भक्त विसर्जन घाट तक पहुंचे और विधि-विधान से गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

 

इस अवसर पर गांव के प्रमुख रूप से *राजा मंडलोई, वीर वास्कले, सुनील मंडलोई, बंटी वास्कले, कमलेश डावर* सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

 

समस्त ग्रामवासियों ने अगले वर्ष फिर से गणेश के आगमन की कामना की।

 

*झिरन्या। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!