Breaking News in Primes

लक्ष्मी गणेश मंदिर में होगा ‘हनुमान अंश’ मूवी का प्रसारण

0 64

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनु पटेल

 

 

लक्ष्मी गणेश मंदिर में होगा ‘हनुमान अंश’ मूवी का प्रसारण

 

धामनोद। श्री लक्ष्मी गणेश मंदिर, हथाई चौक धामनोद में आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार की रात 9:30 बजे विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा की जीवन यात्रा पर आधारित ‘हनुमान अंश’ मूवी का प्रसारण मंदिर परिसर में किया जाएगा।

आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर फिल्म का आनंद लेने की अपील की है। फिल्म के माध्यम से संत नीम करौली बाबा के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और हनुमान भक्ति से जुड़े प्रसंगों को जानने का अवसर मिलेगा।

मंदिर परिसर में होने वाले इस विशेष आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं। समिति की ओर से सभी भक्तजनों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!