लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
लक्ष्मी गणेश मंदिर समिति ने दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म, महिलाओं-बच्चों और बुजुर्गों में दिखा उत्साह
धामनोद। नगर के जवाहर मार्ग स्थित लक्ष्मी गणेश मंदिर समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए ‘हनुमान’अंश फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पहुंचे।
फिल्म प्रदर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने भक्तिभाव के साथ फिल्म का आनंद लिया। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और भगवान हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जाने की लोगों ने सराहना की। आयोजन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।