सीएमओ चाकघाट हुए निलंबित,कमिश्नर रीवा शीलेन्द सिंह ने की कार्यवाही।
महिला कर्मचारी से फोन पर अमर्यादित व अशोभनीय वार्तालाप के वायरल आडियो पर हुई कार्यवाही।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी रीवा*
2 दिन से सोशल मीडिया में एक ऑडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा था ऑडियो एक पुरूष व एक महिला की थी जिसमें पुरुष अधिकारी द्वारा महिला कर्मचारी से अशोभनीय, अमर्यादित भाषा में का उपयोग कर अनैतिक कार्य के लिए दवाब बनाया जाना प्रदर्शित हो रहा था जिसको संज्ञान में लेते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने कलेक्टर रीवा नरेंद्र सूर्यवंशी के जांच प्रतिवेदन पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चाकघाट शंखधर पांडे

पर निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन अवधि में श्री पांडेय का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय रीवा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि प्रभारी सीएमओ श्री पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की कलेक्टर रीवा नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जांच कराई गई। जांच में श्री पांडे को कार्यालय की महिला कर्मचारी के साथ फोन पर अमर्यादित और अशोभनीय वार्तालाप के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। कलेक्टर के प्रतिवेदन पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत की गई है।