Breaking News in Primes

*भारतीय किसान संघ धूलकोट तहसील में किसने की विविध हा मांगो को लेकर देखने को मिल रहा है भारी आक्रोश* 

0 164

*धुलकोट। बुरहानपुर*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*भारतीय किसान संघ धूलकोट तहसील में किसने की विविध हा मांगो को लेकर देखने को मिल रहा है भारी आक्रोश*

 

धुलकोट। 15 सितंबर 2026 मंगलवार को भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत जिला बुरहानपुर तहसील धूलकोट के सैकड़ो किसानों ने टंट्या मामा चौराहा पर एकत्रित होकर टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं वहां से रैली के रूप में अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब भीमराव की मूर्ति का मलयार्पण कर किसान हित के नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय की ओर आगे बढ़े। तहसील अध्यक्ष भाव सिंह मंडलोई ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भारतीय किसान संघ द्वारा तहसील स्तर पर जिले की सभी तहसीलों में एवं प्रदेश भर में ज्ञापन दिया जा रहा है।

सहमंत्री सुनील टंगारे ने कहा कि धूलकोट तहसील के किसानों के बीच भगवान या तालाब निर्माण के पश्चात नहर में आज तक पानी नहीं आया है जिससे किसानों की जमीन तो शासन में ले ली लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला है, खेल ग्राउंड निस्तार तालाब एवं पक्की सड़क निर्माण जैसे कई बिंदुओं को लेकर तहसील स्तरीय ज्ञापन तहसील कार्यालय में दिया गया।

इस अवसर पर भारी संख्या में किसानों की उपस्थिति के बीच मंत्री नेपाल रावत, युवा प्रमुख पूनम भास्करे, गिरवर सिंह पटेल, दितू भाई, छन्नू मासरे एवं जिला तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाकिस

जिला अध्यक्ष संतोष महाजन के नेतृत्व में धूलकोट तहसील में दिए गए ज्ञापन में उनके द्वारा बताया गया कि जनजातीय क्षेत्र धूलकोट तहसील के किसान सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों की कमी का सामना कर रहे हैं लंबे समय से धनबडली तालाब अंबा सुकता नदी पर बनाने को लेकर संगठन द्वारा मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन धीमी गति से चलने वाला कार्य कर रहा है। नर्मदा जल उद्ववहन परियोजना धूलकोट तहसील से लगे खंडवा जिले की पंधाना तहसील तक पहुंच गया है नर्मदा जल उद्वान परियोजना को विस्तारित कर धूलकोट तहसील में लाने की किसान संघ द्वारा मांग की जा रही है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 17 सितंबर को क्षेत्र संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के महेश जी चौधरी की उपस्थिति में जिले की मांगों को लेकर बुरहानपुर में ज्ञापन दिया जाएगा।

64 बिंदुओं पर आधारित प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर महोदय के नाम आज तहसीलदार खान सर धूलकोट को ज्ञापन सोपा तहसीलदार द्वारा भाकीस की मांगों को ध्यान पूर्वक सुनते हुए क्षेत्र के विकास में किसान हित में उचित कदम उठाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

 

*धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!