लोकेसन-धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
भीलट देव निकले नगर भ्रमण पर, भव्य डोले में उमड़ा आस्था का सैलाब
धार जिले के धामनोद नगर में मंगलवार को विनायक ग्रुप के तत्वावधान में दहीवर मार्ग स्थित भीलट देव मंदिर से भव्य डोला निकाला गया। बाबा भीलट देव नगर भ्रमण बाबा निकले तो पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। डोले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जगह-जगह बाबा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
भव्य डोले का प्रमुख आकर्षण कर्नाटक से आए कलाकारों का कथकली नृत्य रहा। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बाबा भी अपने ढोल ताशे के साथ डोले में शामिल रहे। ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर युवा एवं महिलाएं जमकर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में बाबा के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा।

बाबा की पालकी दहीवर मार्ग स्थित मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। पालकी पुराने बस स्टैंड होते हुए महेश्वर चौराहे की ओर पहुंची। डोले के मार्ग में व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने सेवा भाव से प्रसाद एवं पेयजल वितरित किया।
डोले को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के इंतजाम किए गए। महेश्वर चौराहा पर म्यूजिक लाइटिंग खास आकर्षक रही
इसके बाद बाबा की पालकी महेश्वर चौराहा स्थित नागेश्वर मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दर्शन-पूजन के बाद पालकी पुनः दहीवर मार्ग स्थित भीलट देव मंदिर पहुंची। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और उत्साह देखने लायक रहा।