Breaking News in Primes

जी.एस.सी. स्कूल में साइबर अपराध, यातायात नियम एवं विधिक साक्षरता पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

0 17

जी.एस.सी. स्कूल में साइबर अपराध, यातायात नियम एवं विधिक साक्षरता पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जैजैपुर- नगर पंचायत जैजैपुर स्थित नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जी.एस.सी. मॉडल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैजैपुर में बुधवार को साइबर अपराध, यातायात नियम एवं विधिक साक्षरता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार राठौर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया।

वहीं, जिला विधिक साक्षरता जांजगीर-चांपा से पधारे लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट एवं विधिक साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए कानून संबंधी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक जी.एस. चन्द्रा, इंग्लिश मीडियम की प्राचार्य श्रीमती एन. चन्द्रा तथा हिन्दी मीडियम के प्राचार्य विजय कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!