औद्योगिक क्षेत्र निमरानी की कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा
निमरानी.औद्योगिक क्षेत्र निमरानी स्थित कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के यूनिट हेड राजकुमार एवं समस्त कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत वातावरण में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।