Breaking News in Primes

अटल जी ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने अपने विचारों सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा से करोड़ों भारतीयों के हृदय में अमित स्थान बनाया-केशव प्रसाद मौर्य

0 39

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मां शीतला अतिथि ग्रह संयारा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,ने अटल जी के स्मृति चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्टी कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी अटल जी के व्यक्तित्व पर संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं,बल्कि भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे,जिन्होंने अपने विचारों,सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा से करोड़ों भारतीयों के हृदय में अमिट स्थान बनाया।उनका ओजस्वी नेतृत्व,लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारत को सशक्त,स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दूरदर्शी नींव रखी।भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए अटल जी सदैव प्रेरणा,मार्गदर्शन और आदर्श बने रहेंगे। उनकी विचारधारा और राष्ट्र प्रथम का संकल्प हमें विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतंत्र की मर्यादा,सुशासन,राष्ट्रीय एकता और अंत्योदय के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने भारत को आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया। उनके विचारों और दूरदर्शी नेतृत्व ने देश के विकास की मजबूत नींव रखी।


उनकी कविताओं में संवेदना थी,भाषणों में राष्ट्रभक्ति थी और कर्मों में भारत के प्रति अटूट समर्पण था।यही कारण है कि अटल जी आज किसी एक दल या विचारधारा तक सीमित नहीं,बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। तदोपरांत पार्टी कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं बूथ जीतो,चुनाव जीतो। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को अपना दायित्व समझकर पूरी निष्ठा से जुट जाए। हमारी मेहनत,हमारा समर्पण और हमारी एकजुटता ही विजय का आधार बनेगी।हमारा सबसे बड़ा बल हमारा कार्यकर्ता है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। हमें हर बूथ को मजबूत करना है,प्रत्येक परिवार से संपर्क करना है।हमारे बीच कोई छोटा-बड़ा नहीं है। हर कार्यकर्ता संगठन का महत्वपूर्ण स्तंभ है। आपकी मेहनत ही पार्टी की ताकत है और आपका संकल्प ही विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।इस मौके पर सभी सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!