News By-नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: भरवारी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अम्बेडकर भवन कार्यालय नगर पालिका परिषद भरवारी में अध्यक्ष कविता पासी ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरांत भारत माता जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आन, बान और शान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कविता पासी ने उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों को पेंसिल बॉक्स एवं मिष्ठान (लड्डू) वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा हम सब मिलकर अपने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि में अपना योगदान देने का संकल्प लें। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। सभी को देशहित में एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामसिंह, एडवोकेट आशीष पासी, एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा, लेखा लिपिक बबलू गौतम,सभासद शादाब सिद्दीकी, यासीन अहमद, मोहम्मद हुसैन उर्फ मुन्नान,तुषार केसरवानी, आसिफ़ खुर्शीद, जितेंद्र मिश्रा, शिवम केसरी, प्रीति कौशल, वेदांत उपाध्याय,विनोद पटेल उर्फ राजू पटेल, अखिलेश कुमार, पंचम पाल, सुधीर वर्मा सहित अन्य कई गणमान्य लोग, सभासद, नगर कर्मी मौजूद रहे।
