Breaking News in Primes

शासकीय महाविद्यालय धूलकोट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

0 123

धुलकोट। बुरहानपुर

संवाददाता दिलीप बामनिया

शासकीय महाविद्यालय धूलकोट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

धुलकोट में शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान 2026 आयोजन की शुरुआत 9 अगस्त 26 से प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा की जा रही है इसी के अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त को महाविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ शामिल हुआ।
दिनांक 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धुलकोट महाविद्यालय में ध्वजा रोहण किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम माता सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना की गई , प्रभारी प्राचार्य राहुल पवार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के स्पोर्ट आफिसर प्रबल प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाने के लिए उपस्थित स्टाफ एवं विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्य राहुल पवार द्वारा ध्वजा रोहण किया गया

एवं उपस्थित सभी लोगों के द्वारा राष्ट्र गान गाया गया इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पवार ने सभी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्व का महत्व बताया सिंह ने सभी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय गान एवं गीत का महत्व समझाया , इसी क्रम में डॉ महाहिद खान ने कहा कि आजादी हमें बड़े परिश्रमों से मिली है जिसे हमें सहेज कर रखना होगा, डॉ कृष्णा मोरे ने जब जीरो दी मेंरे भारत ने गीत द्वारा देश की उपलब्धि बताई डॉ सीमा सोनी ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे हुए युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए क्या बोलते प्रोत्साहित किया प्रोत्साहित किया एवं कहा कि कहा कि देश का युवा ही विकसित भारत की नींव है अतः युवाओ को ही मिलकर माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 लक्ष्य को प्राप्त करना है। डॉ खेमराज महाजन ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सभी को बधाई दी, डॉक्टर महिमा बाजपेई ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं महत्व बताया।
कार्यक्रम के में बड़ी संख्या में राम कोल, देवेन्द्र बालकर, लोकेश एवं बड़ी संख्या में छात्र , छात्रा उपस्थित रहे कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

धुलकोट से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!