Breaking News in Primes

एयर एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल, दो साल में ₹32 करोड़ खर्च

कांग्रेस का आरोप—भाजपा नेताओं को मिला अधिक लाभ, सरकार से मांगा जवाब

0 13

एयर एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल, दो साल में ₹32 करोड़ खर्च

 

कांग्रेस का आरोप—भाजपा नेताओं को मिला अधिक लाभ, सरकार से मांगा जवाब

 

भोपाल। मध्य प्रदेश की PM श्री एयर एम्बुलेंस सेवा को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मई 2024 में शुरू हुई इस योजना का लाभ आम मरीजों की अपेक्षा भाजपा से जुड़े लोगों को अधिक मिला। आरोपों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में 159 लोगों ने इस सेवा का उपयोग किया, जिनमें 32 भाजपा से जुड़े या उनके करीबी बताए गए हैं। योजना पर अब तक लगभग ₹32 करोड़ खर्च होने का दावा किया गया है, जबकि केवल 13 लाभार्थियों द्वारा शुल्क जमा किए जाने की बात कही गई है।

 

कांग्रेस का यह भी दावा है कि 159 लाभार्थियों में से 70 स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के हैं। साथ ही एयर एम्बुलेंस के रूप में उपयोग किए जा रहे हेलीकॉप्टर और छह-सीटर विमान की स्थिति तथा मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। विपक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सरकार से विस्तृत जवाब की मांग की है। फिलहाल इन आरोपों पर राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!