Breaking News in Primes

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त, चिन्हित ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

0 1

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी राम वनगमन मार्ग में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने सोमवार को चिन्हित ब्लैक स्पॉट धन्नी सकाढा का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरबंश सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से इस स्थान पर कर्व (मोड़) का चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राम वनगमन मार्ग को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर कर्व के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राम वनगमन मार्ग पर चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट चरवा मोड़, हिनौता मोड़, रोही पुल सहित अन्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!