Breaking News in Primes

गरीबों के राशन डकार रहे विक्रेता, जिम्मेदारो ने साधी चुप्पी भूमिका संदिग्ध।

0 15

गरीबों के राशन डकार रहे विक्रेता, जिम्मेदारो ने साधी चुप्पी भूमिका संदिग्ध।

 

सीधी/मझौली

 

खबर मध्य प्रदेश सीधी जिले के मझौली उपखंड से है जहां इन दोनों गरीबों का खाद्यान्न कालाबा जारी कमीशन खोरी की भेंट चढ़ रहा है शिकायत एवं जानकारी के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। बल्कि चढ़ोत्ती आने पर बचाव के रास्ते अपनाएं जा रहे हैं।

जिसका ताजा मामला हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले ताला व खन्तरा शासकीय उचित मूल्य दुकान के

विक्रेता भास्कर बैस जो पहुंच ,पकड़ एवं कमीशन! के प्रभाव से मझौली उपखंड ताला समिति की दो दुकान ताला, खन्तरा अपने कब्जे में लेकर गरीबों के खाद्यान्न डकार माला,माल हो रहा है। स्वयं लाखों की फोर व्हीलर गाड़ी में इधर-उधर घूमता हुए अधिकारियों को खुशामद करने में व्यस्त रहते हैं और दुकान में खाद्यान्न बांटने के लिए “बिहारी” दलाल रख प्रति हितग्राही प्रति माह 5 से10 रुपए वसूली के साथ ही खाद्यान्न की कटौती या तौल में कमी कर गरीबों का राशन डकार रहे है। पर्ची मांगने वालों को खाद्यान्न देने से ही इनकार किया जा जा रहा है!

 

लोगों की शिकायत व फोन करने पर मीडिया द्वारा कई बार कवरेज किया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाता है लेकिन कार्यवाही की बजाय उन्हें न जाने किस वेश पर लूटने खसोटने के लिए फ्री छोड़ दिया जाता है। महीने के अन्त में भी विक्रेता द्वारा आधे अधूरे खाद्यान्न का प्राप्त होने का बहाना बनाकर गरीबों को गुमराह एवं परेशान किया जा रहा है।

 

20 जुलाई को लोगों के शिकायत व फोन करने पर जब मीडिया की टीम वहां पहुंची तो पूर्व की तरह ताला दुकान में विक्रेता का परदेशी विहारी दलाल गल्ला बांट रहा था किसके द्वारा 5 से 10 रुपए पैसा लिया जा रहा और बिना खाद्यान्न पर्ची दिए मनमिनी पूर्वक खाद्यान्न दिया जा रहा था जो पर्ची मांगता था उसको खाद्यान ही नहीं दिया जा रहा था।

विक्रेता के अनुपस्थित एवं हितग्राहियों के खाद्यान्न वितरण में कमी,व पैसा लेने की जानकारी खंड स्तर से लेकर जिले तक के अधिकारियों को दी गई लेकिन ऐसे विक्रेता पर किसी तरह से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ना ही जिम्मेदारों द्वारा मीडिया को व्हाइट बयान या जवाब देना उचित समझा जा रहा है।

ऐसे में जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल उठाना नाजिब है।

 

*प्राइम्स टीवी वेव पोर्टल के लिए संभागीय ब्यूरो अरविंद सिंह के साथ मझौली से रामेश्वर द्विवेदी की रिपोर्ट।*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!