लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
गांव-गांव पहुंची धामनोद पुलिस, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
धामनोद। थाना प्रभारी धामनोद ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगढ़ी, बलवाड़ा एवं लशनगांव में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर पुलिस एवं जनसहभागिता को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
बैठक में ग्रामीणों से पुलिस से संबंधित समस्याओं एवं स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना देने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से गांवों में नियमित गश्त एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की योजना भी बनाई गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
बैठक में लगभग 100 से 150 ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।