बैतूल को मिली नई एसडीओपी, अन्नपूर्णा सिरसाम ने संभाला कार्यभार
पूर्व एसडीओपी सुनील लाटा पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिए हुए कार्यमुक्त
बैतूल को मिली नई एसडीओपी, अन्नपूर्णा सिरसाम ने संभाला कार्यभार
पूर्व एसडीओपी सुनील लाटा पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिए हुए कार्यमुक्त
बैतूल। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम ने शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल में एसडीओपी बैतूल के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा पूर्व एसडीओपी सुनील लाटा को उनकी नवीन पदस्थापना के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिए विधिवत कार्यमुक्त कर दिया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने नई पदस्थापना को लेकर आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कीं। नई एसडीओपी के पदभार संभालने के साथ ही बैतूल अनुभाग की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी अब सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के हाथों में होगी।