Breaking News in Primes

36 एनसीसी बटालियन खंडवा मध्य प्रदेश CATC-77 वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प जेआईटी बोरावां में एनसीसी का रक्तदान शिविर आयोजित

0 0

 

 

 

 

 

36 एनसीसी बटालियन खंडवा मध्य प्रदेश CATC-77 वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प जेआईटी बोरावां में एनसीसी का रक्तदान शिविर आयोजित

 

कर्नल के राजेश कमांडिंग ऑफिसर 36 एमपी एनसीसी बटालियन खंडवा डिप्टी कैम्प कमाडेंट Lt Col Rajendra Panchal सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह कैम्प एडज्युटेंट संजीप सपकले द्वारा आयोजित कम्बाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-77) के अंतर्गत जेआईटी कॉलेज, बोरावां में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज सेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को सशक्त बनाना था।

 

रक्तदान शिविर में बटालियन के सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह पी आई स्टाफ एनसीसी अधिकारी और एनसीसी कैडेट ने बढ़ चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया तथा समाज के अन्य लोगों को भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

 

कर्नल के राजेश ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन एवं नेतृत्व का ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी कैडेटों से राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

रक्तदान शिविर का संचालन एनसीसी अधिकारियों, पीआई स्टाफ एवं चिकित्सा दल के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” को चरितार्थ करते हुए सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!