Breaking News in Primes

महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

0 38

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल

महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

धामनोद। करणी सेना परिवार नगर धामनोद द्वारा आयोजित मेहंदी एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला के आठवें दिवस पर आज महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर करणी सेवा परिवार की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका चौहान ने उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ सशक्त व्यक्तित्व एवं उज्ज्वल चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे वे समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यशाला की आयोजक श्रीमती ममता मंडलोई, श्रीमती प्राची चौहान एवं श्रीमती ममता चौहान सहित करणी सेवा परिवार की श्रीमती कीर्ति चौहान, श्रीमती देविका राजावत, श्रीमती सपना देवड़ा, श्रीमती आशा मंडलोई एवं श्रीमती सतपाल कौर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सांस्कृतिक मूल्यों, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!