Breaking News in Primes

जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जेल अधीक्षकों के तबादले

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, सागर समेत कई जेलों को मिले नए प्रभारी

0 13

जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जेल अधीक्षकों के तबादले

 

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, सागर समेत कई जेलों को मिले नए प्रभारी

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग ने सोमवार को जेल अधिकारियों की नवीन पदस्थापना एवं स्थानांतरण के आदेश जारी करते हुए विभिन्न केंद्रीय, सर्किल एवं जिला जेलों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेशों के अनुसार कई अधीक्षक एवं उप जेल अधीक्षकों को प्रशासनिक तथा स्वैच्छिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

प्रशासनिक फेरबदल के तहत केंद्रीय जेल इंदौर के अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर को जेल मुख्यालय भोपाल तथा जेल मुख्यालय भोपाल में पदस्थ अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे को केंद्रीय जेल इंदौर भेजा गया है। वहीं प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल भोपाल श्री राकेश भांगरे को केंद्रीय जेल ग्वालियर, प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल ग्वालियर श्री विदित सिरवैया को सर्किल जेल शिवपुरी तथा सर्किल जेल शिवपुरी के प्रभारी अधीक्षक श्री रमेशचंद्र आर्य को केंद्रीय जेल सागर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

स्वैच्छिक आधार पर जारी आदेश में प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल सागर श्री मानेन्द्र सिंह परिहार को प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल भोपाल तथा जिला जेल खंडवा की अधीक्षक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी पाण्डे को प्रभारी अधीक्षक केंद्रीय जेल नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा जिला जेल उमरिया के कार्यवाहक अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार सारस को जिला जेल खंडवा भेजा गया है।

 

उप जेल अधीक्षकों के तबादलों में जिला जेल नीमच के श्री यशवंत मांझी को प्रभारी अधीक्षक जिला जेल मंदसौर, जिला जेल छतरपुर के श्री दिलीप सिंह को जिला जेल हरदा तथा केंद्रीय जेल रीवा के श्री योगेन्द्र पमार को जिला जेल छतरपुर पदस्थ किया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!