मा0 प्रभारी मंत्री जी केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित
News By-नितिन केसरवानी
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र, चाभी का किया वितरण
माननीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प-देश का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से न हो वंचित-मा0 प्रभारी मंत्री
प्रयागराज: माननीय प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद प्रयागराज के अल्लापुर स्थित संजय नगर मलिन बस्ती में झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया एवं ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने मलिन बस्ती में आयोजित स्वच्छता एवं प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण व चौपाल कार्यक्रम में स्थानीयजनों व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिंयों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 5 समूहों को प्रशस्ति पत्र दिया। मा0 मंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-1.0 के अन्तर्गत पूर्ण निर्मित आवास के 5 लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के अन्तर्गत 5 लाभार्थियों को आवास का स्वीकृति पत्र वितरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 5 पथ विक्रेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मा0 प्रभारी मंत्री जी के द्वारा 11 स्वच्छता मित्रों को सफाई किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी ने मलिन बस्ती के लोगो से मिलकर उनसे बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए सरकार की प्राप्त योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में लोगो को कपड़े का थैला देकर प्लास्टिक से मुक्ति व स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रारम्भिक जीवन संघर्षों का जीवन रहा है और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में बिना छुट्टी लगातार 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहे है। उन्होंने एक साधारण चाय बेचने वाले से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर को तय किया है, इसलिए उन्हें गरीबी का एहसास है। उन्होंने चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत पर लगातार संघर्ष करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कहा कि आज से 12 वर्ष पूर्व भारत अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था और तब सरकार की नीतियों में कोई भी स्पष्टता नहीं थी। विगत 12 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में स्थिरता स्थापित हुई, नीतियों में स्पष्टता आई तथा लोगो में एक नये विश्वास का जन्म हुआ। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दशकों से विद्यमान समस्याओं का समाधान हुआ। मा0 मंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी के द्वारा वाराणसी से चलाये गये स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से यह अभियान आज जन अभियान बन चुका है। आज लोग स्वयं ही स्वच्छता व पौधरोपण को लेकर जागरूक है, क्योंकि यदि घर स्वच्छ रहेगा तो घर के लोग भी स्वस्थ रहेंगे और पौधो के रहने से वातावरण भी स्वच्छ बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में जनपद प्रयागराज में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक पौधो का रोपण किया गया, जिसमें से कुछ अब वृक्ष का आकार ले चुके है और हमें छाया व ऑक्सीजन दे रहे है। उन्होंने एक पेड़ को 10 बच्चों के समान बताते हुए बस्ती के लोगो से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने तथा उनकी सेवा और सुरक्षा करने के साथ-साथ मलिन बस्ती में भी स्वयं ही समय-समय पर स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाकर साफ-सफाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे अन्य लोगो व छोटे बच्चों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता व प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनपद प्रयागराज के मा0 जनप्रतिनिधिगण प्रयागराज के चहुमुखी विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते है, जिसका प्रतिफल है कि जनपद प्रयागराज में चौतरफा विकास कार्य दिखायी दे रहे है।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का यह सपना है कि सभी लोग सुखी व सम्पन्न रहे। मा0 मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को कार्य व पारिवारिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाये रखते हुए बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा व स्वास्थय पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे केवल आपके ही नहीं, अपितु राष्ट्र के भावी भविष्य है, इसलिए उनके पालन-पोषण और शिक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी न होने दें। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गरीब पात्र परिवारों को 4 करोड़ पक्का आवास, गैस कनेक्शन, राशन, शौचालय, पीएम किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 6 हजार रूपये, आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 5 लाख तक का इलाज, बेटियों की शिक्षा, सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत बेटियों की शादी सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगो को लाभान्वित कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का एक ही संकल्प है कि देश का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो। मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्ष में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर हुए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड से अधिक लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कार्यक्रम में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, माननीय विधायक शहर उत्तर श्री हर्ष वर्धन वाजपेयी ने भी कार्यक्रम में अपना-अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री श्रीमती अनामिका चौधरी व मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।