Breaking News in Primes

प्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ कल से

0 4

News By-नितिन केसरवानी

विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी होंगे सम्मानित अतिथि

प्रयागराज: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य ‘योग सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस योग सप्ताह का औपचारिक एवं गरिमामयी शुभारंभ कल, सोमवार दिनांक 15 जून को होने जा रहा है।

आयोजन का विवरण:

स्थान: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान (कंपनी बाग) स्थित लाइट एंड साउंड शो पार्क, प्रयागराज।

सम्मानित अतिथि: कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में माननीय विधायक (फाफामऊ) श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी एवं माननीय महापौर (प्रयागराज) श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

“इस योग सप्ताह का मुख्य उद्देश्य जन-जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।”
— डॉ. नवीन सोनी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, प्रयागराज

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन और आयुष विभाग द्वारा इस पूरे सप्ताह विभिन्न योगाभ्यास और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रयागराज के समस्त नागरिकों, योग प्रेमियों और प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य शुभारंभ का हिस्सा बनें और योग सप्ताह को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!