Breaking News in Primes

11 जून को आयोजित कलमबंद हड़ताल, धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में सहभागिता हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से की अपील*

0 109

*धुलकोट। बुरहानपुर*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*11 जून को आयोजित कलमबंद हड़ताल, धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में सहभागिता हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से की अपील*

 

बुरहानपुर। सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे पुरानी तहसील कार्यालय के बाहर सांकेतिक कलमबंद हड़ताल, शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले सहित प्रदेशभर के पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि पत्रकारों की विभिन्न मांगों एवं अधिकारों के समर्थन में आयोजित इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकारों की एकजुट उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले एवं प्रदेश के पत्रकार अपनी सहभागिता दर्ज कराएं तथा पत्रकार एकता का परिचय दें। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को सौंपा जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने सभी पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

*धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!