Breaking News in Primes

देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, हसदेव नदी में बहे तीन युवक

0 4

देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, हसदेव नदी में बहे तीन युवक

 

दैनिक प्राईम संदेश न्यूज़/जांजगीर चांपा

 

देवरी-चिचोली

 

पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को हसदेव नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से तीन युवकों के बह जाने की सूचना है। घटना के बाद पिकनिक स्पॉट पर हड़कंप मच गया। साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार से चार युवक और चार युवतियां पिकनिक मनाने देवरी-चिचोली पहुंचे थे। सभी हसदेव नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बहने वाले युवकों में मुरारी साहू पिता उत्तर साहू निवासी कुंडा थाना पंडरिया जिला कवर्धा, पवन लाल निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह पिता यशवंत सिंह निवासी अंबिकापुर के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी चौकसे कॉलेज, बिलासपुर के विद्यार्थी हैं। हालांकि, युवकों की पहचान एवं अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

एस डी आर एफ की टीम ने संभाला मोर्चा, नदी में तलाश जारी –

 

घटना की जानकारी मिलते ही एस डी आर एफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरु किया। वहीं बलौदा पुलिस भी मौके पर तैनात है। नदी के तेज बहाव के बीच एस डी आर एफ के जवान लगातार लापता युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं।

फिलहाल एस डी आर एफ का रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। लापता युवकों के मिलने के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

डेंजर जोन बना पिकनिक स्पॉट, पूर्व में भी घट चुकी है कई दुर्घटना

गौरतलब है कि देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट एक तरह का डेंजर जोन बन गया है, जहां पहले भी कई हादसे एक के बाद एक हो चुका है जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उसी समय कुछ सुरक्षा हेतु मार्किंग और अन्य व्यवस्था किया गया था लेकिन बाद में उस स्पॉट की सुध लेने वाला कोई नहीं था। यदि सुरक्षा व्यवस्था लगातार मेंटेन रहता तो शायद आज की यह घटना न हुई होती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!