Breaking News in Primes

गणेश उत्सव को लेकर मझौली थाने में की गई शांति समिति की बैठक।शान्ति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की गई अपील।

0 0

गणेश उत्सव को लेकर मझौली थाने में की गई शांति समिति की बैठक।शान्ति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की गई अपील।

सीधी/मझौली

गणेश उत्सव एवं आने वाले आगामी त्यौहारों में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहारों को शान्तिपूर्ण, हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर। थाना प्रभारी मझौली उपनिरीक्षक विशाल शर्मा द्वारा एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल,एसडीओपी कुसमी मझौली डॉ.संतोष तिवारी नायब तहसीलदार मनोज तिवारी की उपस्थिति में आज 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को मझौली थाना प्रांगण में शांत समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां मझौली क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक
जनप्रतिनिधि ,वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध लोग बैठक में शामिल रहे।
बैठक के प्रारंभ में उपस्थित


जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों से क्षेत्र शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के लिए
जानकारी तथा सुझाव लिया गया। इस दौरान एसडीएम आकाश अग्रवाल द्वारा कहां कि त्योहारों में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है जिसके लिए आप लोगों का सहयोग
आवश्यक है।अविवादित स्थान पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाए तथा शासन के गाइड लाइन अनुसार निर्धारित समय सीमा व वेग में ध्वनि यंत्रों का उपयोग करें साथ ही चयनित घाटों में ही प्रतिमा का विसर्जन करें।

एसडीओपी डॉ. संतोष तिवारी द्वारा कहां गया है कि त्योहारों को शान्ति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए। शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें पंडालों में समिति का रजिस्टर रखें तथा वहां रहने वाले व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर नोट करें ताकि शासन की गाइड लाइन की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

वही थाना प्रभारी मझौली उपनिरीक्षक विशाल शर्मा द्वारा लोगों के सुझाव उपरांत शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व्यवस्था को लेकर जानकारी व सुझाव प्राप्त कर सहयोग करने की अपील की गई है। एवं अस्वस्थ किया गया है कि आप लोगों के सुझाव अनुसार पुलिस व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अशांति फैलाने वाले लोग बक्से नहीं जाएंगे इसलिए आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को अवगत करा शांत व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!