Breaking News in Primes

गड़ताल में जन विश्वास शिविर, दो पुलिया व सीसी रोड का भूमि पूजन

0 0

*धुलकोट। बुरहानपुर*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

गड़ताल में जन विश्वास शिविर, दो पुलिया व सीसी रोड का भूमि पूजन

 

विधायक ने किसानों को फसल विविधीकरण, पशुपालन और पौधरोपण के लिए किया प्रेरित

 

धुलकोट क्षेत्र में ग्राम पंचायत गड़ताल में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान गांव में विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत 10-10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सोलाबर्डी पुलिया और बसाली पुलिया का भूमि पूजन किया गया। वहीं अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना के तहत ग्राम बसाली में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भी भूमि पूजन हुआ। यह सीसी रोड मेहताब भाई के घर से राणा भाई के घर की ओर बनाई जाएगी।

कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनीस ने ग्रामीण किसानों से खेती में बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान लगातार एक ही फसल मक्का की खेती न करें, बल्कि दलहन और अन्य फसलों को भी अपनाएं। खेतों में चना, उड़द, मूंग, तुअर, मिर्ची और कपास जैसी फसलों की खेती करने से आय के बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।

 

विधायक ने ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अपनी पसंद के छायादार और फलदार पौधों के लिए दिए गए नंबर पर वाट्सऐप के माध्यम से पौधे का नाम और संख्या भेज सकते हैं। इसके बाद उन्हें पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि वह बड़ा होकर गांव और परिवार के लिए उपयोगी बन सके। फलदार पौधों से भविष्य में अतिरिक्त आय का जरिया भी तैयार होगा।

 

उन्होंने किसानों से खेती के साथ पशुपालन और बकरी पालन को बढ़ावा देने की बात कही। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर संबल कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान उपस्थित कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला पंचायत सी ओ सर्जन वर्मा, विधायक अर्चना चिटनीस, कृषि विभाग मनोहर सिंह देवके गड़ताल सरपंच नरु सोलंकी, सचिव कमलेश चरण सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी ग्रामीण मौजूद थे।

 

*धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!