Breaking News in Primes

पिपरी पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी गया ई-रिक्शा और बैटरियां बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

0 9

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी गया ई-रिक्शा, दो बैटरियां और अन्य सामान बरामद कर दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मनौरी निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू केसरवानी पुत्र ओम प्रकाश का ई-रिक्शा संख्या UP 73 T 4770 बीती 10/11 मई 2026 की रात घर के बाहर से चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना पिपरी में मुकदमा संख्या 106/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चायल के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक मनीष पाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह लगभग 4:50 बजे तेवारा मोड़ के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में समीर अंसारी (21) और अरबाज अहमद (20) निवासी करैली, प्रयागराज शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया ई-रिक्शा, दो बैटरियां, मोटरसाइकिल संख्या UP 70 HR 4948 तथा 350 रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) एवं 318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!