Breaking News in Primes

विधायक धौहनी कुंवर सिंह ने नि:शक्त व वृद्ध जनों को उपलब्ध कराया सहायक उपकरण, हितग्राहियों को खिला चेहरा।

0 75

विधायक धौहनी कुंवर सिंह ने नि:शक्त व वृद्ध जनों को उपलब्ध कराया सहायक उपकरण, हितग्राहियों को खिला चेहरा।

सीधी/मझौली

 

भारत सरकार की बायोश्री योजना एवं एडीपी योजना अंतर्गत दिव्यांग एवं वृद्ध जनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का सफल आयोजन विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि व जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह के अध्यक्षता में जनपद पंचायत मझौली के प्रांगण में संपन्न हुआ। जहां लगभग आधा सैकड़ा हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, हियरिंग एड, एटीएम किट सहित अन्य कई प्रकार के आवश्यक सहायक उपकरण विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम द्वारा प्रदान किया गया। उपकरण पाते ही हितग्राहियों एवं उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे। हर्ष का अनुभूत देखा गया।

 

कार्यक्रम का सफल आयोजन अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी धनंजय मिश्रा के मार्गदर्शन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली सुश्री सुरभि श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नारायण प्रसाद बैगा के देख रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान जनपद अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बारी- बारी से माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारा कहा गया कि हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है दिव्यांग एवं वृद्धजन जो चल फिर नहीं पाते, सुनाई ,दिखाई कम पड़ता है शिविर के माध्यम से चिन्हित करा सहायक उपकरण उपलब्ध करा रही है ताकि जीवन को सुगम एवं आत्मनिर्भर तरीके से

जी सके। तथा हितग्राहियों को पुष्पहार पहना स्वागत सम्मान करते हुए उपकरण प्रदान कर व हितग्राहियों एवं उनके साथ आए सहायकों को लंच पैकेट उपलब्ध करा रवाना किया गया।इस दौरान विधायक द्वारा नशा मुक्ति का शपथ भी दिलाया गया। जहां जनपद सदस्यगण एवं अन्य जनप्रतिनिध उपस्थित रहे।अतिथियों का आभार सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नारायण प्रसाद बैगा तथा मंच संचालन आजीविका मिशन प्रबंधक चंद्रकांत सिंह द्वारा किया गया।

 

*नशा मुक्ति का दिलाया गया शपथ*

 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम द्वारा समाज से नशा की कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हितग्राहियों एवं उनके परिजनों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाते हुए विधायक द्वारा कहा गया कि नशा से स्वस्थ्य जीवन और स्वच्छ समाज दोनों बर्बाद होते हैं इसलिए हम सभी जात- परिवार एवं समाज को नशा से दूर रखने के लिए प्रयास करना अति आवश्यक है यदि समाज नशा से मुक्त नहीं होता तो आने वाले समय में हम सभी संकट में पढ़ सकते हैं।

 

 

*कार्यक्रम को सफल बनाने इनका रहा सराहनी सहयोग*

कार्यक्रम को सफल बनाने में

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से ट्रांस डिसिप्लिनरी विषय शिक्षक शिवांशु शुक्ला, डॉ. दीपक त्रिपाठी (सीनियर

फिजियोथैरेपिस्ट) एवं सुश्री नम्रता मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में सक्रिय योगदान दिया।

इनके साथ एसडीओ आरईएस सरिता सिंह, जनपद कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी रोशन लाल गुप्ता,संतोष निगम, प्रदीप मण्डाले, राजेश्वर तिवारी, रामबहोर साकेत,राजेंद्र मिश्रा, अरविंद तिवारी,कुँवर आजाद सिंह, राजेंद्र द्विवेदी,बीरेंद्र सिंह, श्रीनिवास साकेत, राहुल बैगा,आदि का विशेष सहभागिता एवं सहयोग रहा। जिन्हें सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जनपद पंचायत मझौली द्वारा धन्यवाद

ज्ञापित किया गया।

 

*इनकी रही प्रमुख उपस्थित*

जनपद पंचायत मझौली के प्रांगण में आयोजित दिव्यांग एवं वृद्धि जन उपकरण वितरण कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के साथ जनपद अध्यक्षा मझौली,सुनैना सिंह, कांग्रेस कमेटी मड़वास के पूर्व अध्यक्ष संतोष तिवारी, आनंद सिंह शेर, जनपद उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जनपद सदस्य सुनील सिंह, डांगा सरपंच एडवोकेट अखिलेश जायसवाल के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व लोग भारी संख्या में सामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!