Breaking News in Primes

जिले के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास सरकार की पहली प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री

0 1

जिले के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास सरकार की पहली प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री
रायसेन। जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि जिले के हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। यह बात उन्होंने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने की।
बैठक में डॉ प्रभुराम चौधरी, सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, जनपद अध्यक्ष सांची श्रीमती अर्चना सुनील पोर्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि रायसेन जिला भोपाल के नजदीक होने के कारण विकास की दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जिले में सांसद खेल महोत्सव, उन्नत कृषि महोत्सव जैसे बड़े आयोजन हुए हैं, जिनसे जिले को नई पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि रायसेन किले पर रोप-वे निर्माण को भारत सरकार से अनुमति मिल चुकी है तथा मेडिकल कॉलेज निर्माण की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि रायसेन जिला पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। पर्यटन स्थलों को जोड़कर विशेष सर्किट विकसित किया जाएगा। साथ ही सरकार की मंशा है कि प्रत्येक विकासखंड में बेहतर खेल मैदान विकसित किए जाएं।


राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। खाद्य आपूर्ति और ऋण वसूली कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
पीएचई विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने पेयजल स्रोतों को पुनर्जीवित करने तथा गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। वहीं नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने गन्ना फसल के लिए खाद उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायतों में बिजली कनेक्शन देने और मुक्तिधामों में पांचवें वित्त आयोग की राशि से टीन शेड निर्माण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाने और धर्मकांटों से तुलाई कराने के निर्देश दिए। किसानों को उपज का भुगतान समय पर करने तथा उपार्जन केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं की ओर प्रभारी मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। इस दौरान गौशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूहों को देने की घोषणा भी की गई।


बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालयों के आईएसओ सर्टिफाइड होने पर संबंधित अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पूरेन तालाब घाट पर अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने किया मिलजुलकर श्रमदान, गैंती-तगाड़ी से मिट्टी खोद बहाया पसीना
रायसेन। शहर के ऐतिहासिक पूरेन तालाब घाट के सौंदर्यकरण और घाट निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को दोपहर नगर पालिका परिषद के बैनर तले श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर लोगों को जल संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगर पालिका परिषद की सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव, नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष जशवंत मीणा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।
सभी ने गैंती, फावड़े और तगाड़ी उठाकर घाट क्षेत्र में मिट्टी की खुदाई की और मिट्टी ढोकर श्रमदान किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस श्रमदान कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जमकर पसीना बहाया। “साथी हाथ बढ़ाना” की तर्ज पर आयोजित इस अभियान में नगर पालिका के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई।
श्रमदान के दौरान पूरेन तालाब घाट क्षेत्र में साफ-सफाई, समतलीकरण और निर्माण कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा सीईओ कमल सोलंकी ने कहा कि तालाबों और जल स्रोतों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। जल संरचनाओं के संरक्षण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि तालाब और घाट शहर की पहचान होते हैं। इनके संरक्षण और सौंदर्यकरण से शहर का स्वरूप बेहतर होगा। वहीं नपाध्यक्ष सविता जमना सेन ने लोगों से अपील की कि वे जल संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।नगर पालिका परिषद द्वारा पूरेन तालाब घाट के सौंदर्यकरण के तहत घाट निर्माण, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को भी जनहित कार्यों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
[5/9, 6:37 PM] Shilal Yadav: बैठक में प्रभारी मंत्री का सख्त अंदाज, नींबू पानी पहुंचने में देरी पर पीएचई अफसरों को लगाई फटकार


रायसेन। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार दोपहर आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की अहम बैठक में उस समय अलग माहौल बन गया, जब जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने भीषण गर्मी को देखते हुए बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नींबू पानी पिलाने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने बैठक शुरू होते ही पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों गिरीश कांबले, एसडीओ नलिन सिरोही सहित अन्य इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्मी को देखते हुए सभी लोगों के लिए तुरंत नींबू पानी की व्यवस्था कराई जाए।ताकि बैठक में मौजूद लोगों को राहत मिल सके।
हालांकि प्रभारी मंत्री श्री पंवार के निर्देश के बावजूद जब नींबू पानी पहुंचने में देरी हुई तो प्रभारी मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद पीएचई विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जब बैठक में शामिल लोगों के लिए छोटी-सी व्यवस्था समय पर नहीं हो पा रही है तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होता होगा। जिले के प्रभारी मंत्री की नाराजगी देख बैठक कक्ष में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।
स्थिति को संभालने के लिए विभाग के एक युवा कनिष्ठ यंत्री ने तत्काल मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को सक्रिय करते हुए तेजी से सभी के लिए नींबू पानी के गिलास बैठक कक्ष तक पहुंचवाए। कुछ ही देर में जब सभी को नींबू पानी मिला तो मामला शांत हुआ और बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ सकी।
बैठक में मौजूद कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री श्री पंवार के इस व्यवहार को संवेदनशीलता से जोड़ते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बैठक के दौरान ऐसी व्यवस्था जरूरी थी। मंत्री का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना था कि किसी को असुविधा न हो और अधिकारी छोटी-छोटी व्यवस्थाओं को भी गंभीरता से लें।इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली और लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने साफ कहा कि जनता से जुड़े मामलों में तत्परता और जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
[5/9, 6:49 PM] Shilal Yadav: जिले के प्रभारी मंत्री ने सलाहकार समिति के सभी सदस्यों के अधिकारी आपसी तालमेल बनाएं उनके सुझावों पर अमल करें। यह योजना विकास समिति की बैठक हरेक तीन महीने में बुलाने को कहा। सलाहकार विकास समिति के सदस्य विपिन भार्गव मंडीदीप,सुरेश बिदुआ बरेली द्वारा बैठक में गौ संरक्षण गौ सुरक्षा गौ अभ्यारण्य कजैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। ताकि गौ माता की दुर्दशा को सख्ती से रोका जा सके। उन्होंने किसानों की गेहूं खरीदी समस्या, गाईडलाइन के तहत किसानों को मूलभूत समस्याएं उपलब्ध हैं अथवा नहीं।कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा ने सभी सदस्यों से सुझाव और एजेंडा उपलब्ध कराए जाने की बात पर किया फोकस।
[5/9, 6:53 PM] Shilal Yadav: अधिकारी सलाहकार विकास समिति सदस्यों से आपसी तालमेल बिठाए….
जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में सभी सदस्यों और अधिकारियों से आपसी तालमेल बनाकर कार्य करने तथा सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से अमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए।
बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य विपिन भार्गव मंडीदीप तथा सुरेश बिदुआ बरेली ने गौ संरक्षण, गौ सुरक्षा और गौ अभ्यारण्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में गौ माता की दुर्दशा रोकने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।ताकि सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
समिति के सदस्यों ने किसानों की गेहूं खरीदी से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए खरीदी केंद्रों पर किसानों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।
कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा ने बैठक में मौजूद सभी समिति सदस्यों से विकास कार्यों और जनहित से जुड़े सुझाव समय-समय पर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों और एजेंडा के आधार पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई इनकी समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
[5/9, 7:23 PM] Shilal Yadav: पूरेन तालाब घाट पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उठाई तगाड़ी गैंती से की मिट्टी की खुदाई बहाया जमकर पसीना
रायसेन। रायसेन शहर के पुरेन तालाब घाट का नगर पालिका परिषद द्वारा सौंदर्यकरण और घाट का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर चिलचिलाती धूप के दौरान नगर पालिका परिषद के बैनर तले पूरेन तालाब घाट पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा, एसपी आशुतोष कुमार शुक्ला, सीईओ कमल सोलंकी सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित नगर पालिका परिषद की सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव, नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन, जिप अध्यक्ष जशवंत मीणा, बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा गैंती फावड़े तगाड़ी में मिट्टी की की खुदाई घाटों पर ढुलाई कर श्रमदान महादान में बहाया पसीना। साथी हाथ बढ़ाना…. की तर्ज पर लगभग डेढ़ घंटे पूरेन तालाब घाट पर श्रमदान किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!